![]()
कांग्रेस संगठन में गलतफहमी के कारण इस्तीफा देने वाले तीन पदाधिकारियों की पार्टी में वापसी हो गई है। मंगलवार को उन्हें नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कांग्रेस सभासद एवं पूर्व शहर उपाध्यक्ष सुशील शास्त्री, पूर्व शहर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा और पूर्व जिला महासचिव सुबोध शास्त्री ने जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद को पत्र सौंपा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ समय पहले गलतफहमी के चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दिया था। पत्र में पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने यह कहकर भ्रमित किया था कि उन्हें यूजीसी के विरोध के कारण जिला कांग्रेस कमेटी से हटाया जा रहा है। हालांकि, वास्तविकता इससे अलग थी। स्थिति स्पष्ट होने पर तीनों ने अपने फैसले पर खेद व्यक्त किया और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई। मामले का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने तीनों को पुनः जिम्मेदारी सौंप दी। सुशील शास्त्री को जिला कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और सुबोध शास्त्री को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इसके लिए मनोनयन पत्र भी जारी किए गए। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की भ्रामक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्यागी ने तीनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान मिलता है। इस दौरान अनुशासन समिति के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई दी।
Source link
हापुड़ में कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों की वापसी:गलतफहमी दूर होने पर मिली नई जिम्मेदारियां, जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत