![]()
हाथरस में राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई परीक्षा के लिए 3126 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी गई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग के दौरान आभूषण, जैसे कुंडल, हार, मंगलसूत्र, चूड़ियां, पाजेब और नोज पिन तक उतरवाए गए। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर जांच की गई। सुबह 8:45 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। ये बने परीक्षा केंद्र जिले में बागला इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, रामबाग इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज, बागला डिग्री कॉलेज और सरस्वती डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Source link
हाथरस में 8 केंद्रों पर GIC प्रवक्ता परीक्षा:महिलाओं के जेवरात उतरवाए, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग से परीक्षा शुरू