![]()
भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत हाथरस जिले में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन पूरा हो गया है। इसके बाद तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—78-हाथरस (अनुसूचित जाति), 79-सादाबाद और 80-सिकंदराराऊ—के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, हाथरस सहित संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसील कार्यालयों में उपलब्ध है। जनपद में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 836 से बढ़कर 840 हो गई है। वहीं, मतदेय स्थलों की संख्या 1390 से संशोधित होकर 1367 रह गई है। विधानसभा क्षेत्र 78-हाथरस (अजा) में मतदान केंद्रों की संख्या 237 से बढ़कर 240 हुई है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 475 से घटकर 467 हो गई है। इसी तरह, विधानसभा क्षेत्र 79-सादाबाद में मतदान केंद्रों की संख्या 300 से बढ़कर 301 हुई और मतदेय स्थलों की संख्या 463 से संशोधित होकर 452 हो गई। विधानसभा क्षेत्र 80-सिकंदराराऊ में मतदान केंद्रों की संख्या 299 यथावत रही, लेकिन मतदेय स्थलों की संख्या 452 से घटकर 448 हो गई है। 11 जुलाई तक मांगी आपत्ति व सुझाव…. जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद के सभी मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची का गहन परीक्षण करें। यदि किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो, तो संबंधित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, हाथरस में 11 जुलाई तक प्रस्तुत किया जा सकता है।
Source link
हाथरस में 4 मतदान केंद्र बढ़े:आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन, 11 जुलाई तक मांगी आपत्तियां