हाथरस में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रैली:ब्रह्माकुमारीज़ ने निकाली प्रभात फेरी, रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनी भी लगी


हाथरस में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आनंदपुरी शाखा के तत्वावधान में ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा आयोजित की गई। इसमें ब्रह्माकुमारीज़ के भाई-बहन नशा मुक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी आनंदपुरी कॉलोनी से शुरू होकर विनोद विहार कॉलोनी और चमन विहार होते हुए वापस आनंदपुरी कॉलोनी पहुंची। इसी क्रम में, हाथरस रेलवे स्टेशन सिटी पर भी अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्टेशन मास्टर विनय कुमार और मुकेश कुमार ने किया। लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद…. इस अवसर पर एसआई सतवीर सिंह (थाना जीआरपी हाथरस) सहित डीके दुर्गेश दीदी, बीके उमा बहन, बीके कमल बहन, बीके पूजा, बीके वंदना बहन, सृष्टि, अस्मिता, हिमांशी, यतेंद्र भाई जी, इंद्रपाल भाई जी और गजेंद्र भाई आदि काफी लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *