हाथरस की कल की 5 बड़ी खबरें:नायब तहसीलदार की गाड़ी से घायल तीसरे युवक की मौत, सड़क हादसे में कावड़िए की मौत, धूमधाम से मना स्वतंत्रता


आज नो न्यूज़ पेपर डे है। इसलिए रविवार को अखबार आपके घर नहीं पहुंचेगा। ऐसे में हाथरस जिले की पांच बड़ी और जरूरी खबरें एक नजर में पढ़िए। नायब तहसीलदार की गाड़ी से घायल युवक की भी हुई मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर कावड़ लेने जा रहे युवक की मौत, जिले में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस जैसी कई घटनाएं सामने आई। नायब तहसीलदार की गाड़ी से घायल तीसरे युवक की भी मौत… हाथरस में हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई है। इस हादसे में पहले ही दादा और पोते की जान जा चुकी थी। सिकंदराराऊ के नायब तहसीलदार की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर… कावड़ लेने जा रहे युवक की मौत.. हाथरस में शुक्रवार देर रात कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से कासगंज के सोरों घाट कांवड़ लेने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर… धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस… 3…हाथरस में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।मुख्य कार्यक्रम आगरा रोड स्थित शहीद पार्क पर सुबह 10:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पढ़ें पूरी खबर.. हाथरस के युवक की उत्तराखंड में मौत.. 4…हाथरस में उत्तराखंड के पीपलकोठी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से हाथरस के नवल नगर निवासी 47 साल के दुर्लभ शर्मा की मौत हो गई। वह एक कंपनी में सीनियर सुपरवाइजर थे।दुर्घटना की सूचना हाथरस स्थित परिवार को मिली, जिसके बाद घर में मातम छा गया। पढ़ें पूरी खबर.. हाथरस में राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर का स्वागत, कहा- किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे 5..हाथरस में राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *