हर-हर महादेव से गूंज उठी रामनगरी:सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब


सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर सोमवार को रामनगरी अयोध्या पूरी तरह शिवमय नजर आई। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे। मंदिरों के आसपास हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। सरयू में आस्था की डुबकी, नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इसके बाद भगवान श्रीराम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए। इसके अलावा शहर क्षीरेश्वर नाथ मंदिर, टेढ़ी यतीश्वर मंदिर, गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह चार बजे से भक्तों की भीड़ है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है। नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग के साथ निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। रामनगरी के अन्य प्रमुख शिवालयों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सावन के सोमवार और नाग पंचमी के एक साथ पड़ने से अयोध्या में धार्मिक उत्साह और बढ़ गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *