![]()
अंबाला में पुलिस और सिख संगत के बीच टकराव के बाद हालात बिगड़ गए। गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने जीटी रोड (NH-44) जाम कर दिया। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में बेरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड तोड़ दिए और हाईवे पर पहुंच गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद जग्गी सिटी सेंटर के पास हाईवे जाम कर दिया गया। इससे 5 हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। हंगामे के हालात को देखते हुए एनसीसी स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी रोक दी। प्रदर्शनकारी इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। दरअसल, पूरा विवाद 7 अगस्त को श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के सामने हुए घटनाक्रम से जुड़ा है। उस दिन पंजाब के हिंदू नेता गुरसिमरन सिंह मंड Y+ सिक्योरिटी के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। आरोप है कि मंड की गाड़ी ने संगत को टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ और निहंगों ने मंड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और इनोवा गाड़ी तोड़ दी थी। सिख जत्थेबंदियों का आरोप है कि मंड की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर ली, लेकिन मंड के खिलाफ दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक बुलाई गई थी। सिख संगत के रैली और हंगामे के PHOTOS… क्या है पूरा मामला और क्यू भड़की है भीड़… मंड की अंबाला में हुई थी पिटाई… अंबाला में हंगामे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…
Source link
हरियाणा-उग्र भीड़ ने GT रोड जाम किया, आंसू गैस छोड़ी:पंजाब के हिंदू नेता के खिलाफ प्रदर्शन, स्कूल में फंसे बच्चे, कई वाहन टूटे; 5 हाईवे प्रभावित