हरदोई में अनियंत्रित बाइक पलटी, एक युवक की मौत:सामने से आए से बचने में हुआ हादसा, दो दोस्त लखनऊ रेफर


हरदोई में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना अतरौली थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव के पास रविवार देर रात हुई, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, अतरौली थाने के जनिगांव निवासी 43 वर्षीय उमेश, 30 वर्षीय अमित और 28 वर्षीय मुनेश एक बाइक पर सवार होकर जैतापुर जा रहे थे। हादसे के बाद तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी कोथावां पहुंचाया गया। सीएचसी कोथावां में डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमित को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि मुनेश की हालत स्थिर बताई गई और उसे घर भेज दिया गया। बताया गया कि जैतापुर पहुंचने से पहले उनकी बाइक के सामने अचानक एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीनों दोस्त सिर के बल सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मृतक उमेश मजदूरी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी शशि, एक बेटा और दो बेटियां हैं। अतरौली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *