हत्या की नीयत से चढ़ाई थी पुलिसकर्मियों पर कार:मेरठ में अक्सर नाइट पार्टी के बाद कारोबारी के बेटे लगाया करते थे रेस


मेरठ में पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने के मामले में जांच के दौरान थाना प्रभारी की जांच के मुताबिक, कारोबारी रमन जौली के बेटे अमन और नमन जौली ने हत्या की नीयत से पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाई थी। जांच में यह भी दावा किया गया है कि दोनों भाई पहले भी दिल्ली-Meerut एक्सप्रेसवे और शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कार रेस लगाते रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात दोनों भाई गढ़ रोड स्थित एक क्लब से पार्टी कर लौट रहे थे। नमन इनोवा और अमन थार चला रहा था। गढ़ रोड से दिल्ली रोड तक दोनों कथित तौर पर 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे थे।
माधवपुरम गेट के पास गश्त कर रही पुलिस टीम को देखकर नमन ने सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों की ओर कार मोड़ दी। इस घटना में हेड कांस्टेबल रविंद्र मलिक और सिपाही कपिल भाटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। दोनों गंभीर घायलों का इलाज जारी है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी देर रात शहर और एक्सप्रेसवे पर कार रेस लगाते रहे हैं। पुलिस ने उनके पुराने वीडियो और दोनों वाहनों को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लेकर केस में शामिल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उधर, आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *