स्वतंत्रता दिवस से पहले सीतापुर में हाईअलर्ट:शहर से बॉर्डर तक चली चेकिंग, डॉग स्क्वायड से तलाशी


सीतापुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीतापुर पुलिस शुक्रवार रात हाई अलर्ट पर रही। किसी भी घटना को रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शहर से लेकर बॉर्डर क्षेत्रों तक रात करीब 8:30 बजे से चेकिंग अभियान चला। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं, होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध लोगों और सामान की जांच की। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी कपूर कुमार ने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद से बसों और रेलवे स्टेशन परिसर में तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान और आसपास के संदिग्ध स्थानों को भी खंगाला गया। पुलिस टीम ने होटल और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जानकारी भी जांची। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर में प्रवेश और निकास वाले मार्गों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान के दौरान शहर की सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को लगातार गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न कराना और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *