जय हो जय हो …धुन पर नौकरी की दौड़:प्रयागराज में ग्रुप डी के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्साह


आजा आजा जिंद शामियाने के तले, आजा ज़रीवाले नीले आसमान के तले, जय हो, जय हो जय हो … देशभक्ति से सराबोर यह गीत प्रयागराज में रेलवे भर्ती के अभ्यर्थियों में जोश भरता रहा। गीत की धुन पर नौकरी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आए युवा जोश से भर गए। मौसम ने भी उनका खूब साथ दिया। ऐसे में दौड़ से लेकर वजन उठाकर भागने तक के एग्जाम में सभी बेहतर प्रदर्शन किया हम बात कर रहे हैं उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा डीएसए ग्राउंड में आयोजित ग्रुप डी के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की। सोमवार को अभ्यर्थियों ने पूरे जोशो के साथ इसमें हिस्सा लिया। महज सोमवार को ही परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के सफल होने का आंकड़ा 500 रहा। लाउडस्पीकरों पर गीत कड़ी सुरक्षा, हाईटेक इंतजाम के बीच यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी मैदान पर तो उनके अभिभावक बाहर से ही नौकरी मिलने की आस संजोये रहते हैं। अभ्यर्थियों में जोश कायम रहे, ऐसे में रेलवे की आूेर से लाउडस्पीकरो पर देशभक्ति गीत बजाए जाने का सिलसिला भी चल रहा है। रेलवे के हाईटेक इंतजाम डीएसए ग्राउंड में भाग लेने आए सभी अभ्यर्थियों के पैरों में आरएफआईडी (रेडियो-फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) बैंड बांधा गया है। इससे उनकी दौड़ का डिजिटल समय बिल्कुल सटीक और त्रुटिरहित तरीके से रिकॉर्ड किया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि हाईटेक तकनीक के प्रयोग से परिणामों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। शारीरिक परीक्षा के लिए 3,736 अभ्यर्थी उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक परीक्षार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मैदान पर त्वरित चिकित्सा सुविधा के लिए एम्बुलेंस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। 28 जुलाई 2026 तक चलने वाली इस शारीरिक परीक्षा के लिए कुल 3,736 अभ्यर्थियों (3,511 पुरुष एवं 225 महिला) को बुलाया गया है, जिसमें उत्तर मध्य रेलवे की कुल 2,020 रिक्तियों को भरा जाना है। कितनी दौड़, कितना वजन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित मानकों के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 1,000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी है तथा 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में एक बार में तय करनी है। महिला अभ्यर्थियों के लिए 1,000 मीटर की दौड़ हेतु 5 मिनट 40 सेकंड का समय निर्धारित है और उन्हें 20 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में एक बार में पूरी करनी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *