स्कूल में घुसकर वीडियो बनाने पर युवक पर केस:बीईओ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, छवि धूमिल करने का आरोप


देवरिया में अवकाश के दिन बंद परिषदीय विद्यालय में बिना अनुमति प्रवेश कर मलबे का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग ने इसे विद्यालय और विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विनयशील मिश्र की शिकायत पर पुलिस ने रजत सिंह, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चहारदीवारी फांदकर स्कूल में घुसने का आरोप बीईओ ने शनिवार रात दी शिकायत में बताया- घटना 16 अगस्त की है। रविवार और अवकाश होने के कारण प्राथमिक विद्यालय डमरभिस्वा बंद था और उस पर ताला लगा था। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया। पहले ही ध्वस्त हो चुका था निष्प्रयोज्य भवन तहरीर के अनुसार, विद्यालय परिसर में मौजूद निष्प्रयोज्य भवन को नियमानुसार नीलामी के बाद ध्वस्त कराया जा चुका था। ध्वस्तीकरण के बाद कुछ मलबा परिसर के एक कोने में पड़ा था। विभाग का कहना है कि मलबा हटाने की प्रक्रिया विद्यालय स्तर से चल रही थी और अब उसे पूरी तरह हटा दिया गया है। मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया बीईओ ने आरोप लगाया कि युवक ने इसी मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। शिक्षा विभाग का कहना है कि वीडियो के माध्यम से विद्यालय और विभाग के खिलाफ मिथ्या प्रचार किया गया और विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास हुआ। कायाकल्प योजना के तहत संतृप्त है विद्यालय शिक्षा विभाग ने तहरीर में बताया कि प्राथमिक विद्यालय डमरभिस्वा ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत संतृप्त है। विभाग के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा मलबा पहले से निष्प्रयोज्य घोषित भवन के ध्वस्तीकरण के बाद बचा हुआ अवशेष था। पुलिस वीडियो की परिस्थितियों की कर रही जांच बीईओ विनयशील मिश्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रजत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर किस उद्देश्य से प्रसारित किया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *