सोना ₹420 महंगा होकर ₹1,51,479 पर बंद:चांदी ₹3,229 बढ़कर ₹2,40,596 पर आई, इस साल सोना ₹18 हजार महंगा हुआ


सोना-चांदी में आज यानी 24 अप्रैल को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 420 रुपए महंगा होकर 1,51,479 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले 23 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,059 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 3,229 रुपए महंगी होकर 2,40,596 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2,40,596 रुपए प्रति किलो थी। सोना इस साल 18 हजार और चांदी 10 हजार रुपए महंगी 2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 10 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का हाई बनाया था। यानी पीक से सोना 25 हजार रुपए और चांदी 1.46 लाख सस्ती हुई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *