सोनभद्र में 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया:मुख्यमंत्री के कार्यक्रम लाइव देखा, प्रभारी मंत्री ने कहा- जो कठिनाइयों से आगे बढ़ते, वही इतिहास बनाते हैं


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष-2026 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश स्तर पर लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लाइव भी देखा गया। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया। इसी के तहत सोनभद्र में मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन विभाग, रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सफलता का मार्ग चुनौतियों से भरा होता है। उन्होंने जोर दिया कि जो विद्यार्थी कठिनाइयों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते हैं, वही इतिहास रचते हैं।
उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हो रहे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव गौड़ ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। गौड़ ने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग समाज के उत्थान तथा राष्ट्र के विकास के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को नई दिशा और नई पहचान प्रदान करती है। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।उन्होंने कहा कि जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मेधावी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सदर विधायक के प्रतिनिधि विकास मिश्रा अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, मेधावी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *