![]()
सोनभद्र में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग और अन्य खर्चों की प्रतिपूर्ति के लंबित भुगतान को लेकर लेखपालों को बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दो साल से लंबित 31,81,405 रुपये की धनराशि के भुगतान को स्वीकृति दे दी है। यह भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित था। लेखपाल संघ ने इस संबंध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अभिलेखों तथा तहसीलों से प्राप्त विवरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के अंतर्गत जनसेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग आदि पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। कुल 31,81,405 रुपये की राशि जनपद की विभिन्न तहसीलों के लेखपालों को डीईजीएस सोसाइटी मद से निर्धारित दर के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी के इस निर्णय से लेखपालों में खुशी का माहौल है, और लेखपाल संघ ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की योजनाओं और जनसेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके वैध देयों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस निर्णय से लेखपालों को अपने दायित्वों के निर्वहन में अधिक ऊर्जा और उत्साह मिलेगा, जिससे आमजन को भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
Source link
सोनभद्र में लेखपालों को मिली बड़ी राहत:डीएम ने दो साल से लंबित 31 लाख का भुगतान स्वीकृत किया