![]()
मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 9 वे दिन भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में महिलाएं स्थानीय व्यापारियों के साथ सेक्टर 2 में धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है, तब तक यह जारी रहेगा। वहीं पुलिस और प्रशासन इस प्रदर्शन को जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है। इसी के चलते आज नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह और एडीएम सिटी बृजेश कुमार व्यापारियों के बीच पहुंचे और उनको समझने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने जहां सुरक्षा को लेकर बात रखी तो एडीएम सिटी ने भी व्यापारियों को समझने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थानीय व्यापारियों और थाना प्रभारी के बीच नौकरी हुई। व्यापारियों ने लगाए नारे धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही आवास विकास मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसी के साथ उन्होंने नारे लगाते हुए ही सरकार से न्याय की भी गुहार की। महिलाओं का कहना है कि वह रोजगार बंद कर चुके हैं अब अगर उनके मकान पर भी संकट आएगा तो उनकी आजीविका और उनका परिवार कैसे चलेगा।
सेटबैक का है विरोध सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो आदेश दिया गया है उसमें आवासीय प्लॉट में चल रही कमर्शल गतिविधियों को बंद करना है इसके साथ ही आवासीय में भी सेटबैक छोड़ना है। इस आदेश के तहत जो वहां के निवासी हैं उनको अपनी दुकान बंद करने में कोई आपत्ति नहीं है। वह बस यही चाहते हैं कि आवासीय में सेटबैक न छोड़ा जाए क्योंकि जो छोटे मकान है उनमें अगर वह अब सेट पैक भी छोड़ते हैं तो उन्हें रहने का संकट आ जाएगा। 40 साल पुराने हैं मकान जिन मकानों में सेटबैक किया जाना है वह 30 से 40 साल तक पुराने हैं ऐसे में मकान एक दूसरे से मिले हुए हैं अगर सभी मकानों को इस प्रकार तोड़ा जाता है तो इसका प्रभाव ना हो सिर्फ उनकी बुनियाद पर पड़ेगा बल्कि कोई बड़ी घटना भी इस कार्रवाई के दौरान वहां घट सकती है
Source link
सेंट्रल मार्केट में प्रदर्शन के 9वे दिन पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी:थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच भी हुई नोकझोक, आवास विकास मुर्दाबाद के लगे नारे