सुल्तानपुर में 6 दिन से बिजली गुल:फत्तेपुर गांव के ग्रामीण परेशान, मोबाइल चार्ज करना भी हुआ मुश्किल


सुल्तानपुर के हलियापुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित फत्तेपुर गांव में पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए भी भटकने को मजबूर हैं। इसके अलावा, जो बिजली लाइनें चालू हैं, वे बिना इंसुलेटर के चल रही हैं, जिससे बड़े खतरे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, फत्तेपुर गांव को जुगराजगढ़ में स्थापित ट्रांसफार्मर से बिजली मिलती है, जो गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। गांव में 15 वर्षों से अधिक समय से फेस-टू-फेस लाइन के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। जर्जर विद्युत तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को अवर अभियंता ने गांव का दौरा कर समस्या का निरीक्षण किया था। हालांकि, इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल करने या स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार बिजली न मिलने से लोगों के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों में विजय शंकर, जय शंकर मिश्र, हिमांशु मिश्रा, बृजेश मिश्रा और मनोज मिश्रा सहित अन्य लोगों ने विभागीय अधिकारियों से गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने, जर्जर तारों को बदलने और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *