सुल्तानपुर में स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा:लोहरामऊ मंदिर से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, हादसे में एक घायल


सुल्तानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरडीह गांव निवासी अमित कुमार उर्फ राम मूरत और धर्मराज, तथा धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर गांव निवासी विजय बहादुर एक ही बाइक पर सवार होकर लोहरामऊ मंदिर क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में उनकी बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान राम मूरत और धर्मराज ने दम तोड़ दिया। वहीं, 28 वर्षीय विजय बहादुर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। अमित कुमार उर्फ राम मूरत अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गए हैं। लगभग 40 वर्षीय धर्मराज के परिवार में तीन बेटे नीरज, धीरज और अन्नू हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *