![]()
सुल्तानपुर में एक युवती की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में पड़ोसी गोपी चंद्र यादव और उसके परिवार पर युवती को मामूली विवाद के बाद पीटने का आरोप है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सीताकुंड मोहल्ले में लिटिल चैंप्स स्कूल के पास हुई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती को बाल पकड़कर खींचा जा रहा है और डंडों से पीटा जा रहा है। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में किराए पर रहने वाले गोपी चंद्र यादव और उसके परिवार ने इस वारदात को अंजाम दिया। पिटाई के पीछे एक मामूली विवाद को वजह बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने और तेजी से फैलने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
Source link
सुल्तानपुर में युवती की सरेआम पिटाई, VIEDO:मामूली विवाद में पड़ोसी परिवार ने मिलकर पीटा, बाल पकड़कर खींचा