![]()
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ रविवार को जैसलमेर आएंगी। वह अपने पति के साथ चार्टर प्लेन से पहुंचेंगी। होटल सूर्यगढ़ में इस शाही मेहमान के रुकने की व्यवस्था की गई है। वे यहां सोनार किला, पटवों की हवेली, गड़ीसर लेक देखने जाएंगी। सोमवार को यहां से रवाना हो जाएंगी। भारत घूमने आई टिफनी ने शुक्रवार को दिल्ली में अक्षरधाम देखा था। शनिवार को आगरा (UP) में ताजमहल देखा। अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी के इस दौरे को लेकर जैसलमेर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। बॉर्डर का जिला होने और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और उनके रुकने वाले संभावित स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के अक्षरधाम की तारीफ टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोलस ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत दिल्ली से की। वहां उन्होंने अक्षरधाम मंदिर की खूबसूरती देखी, जिसकी टिफनी ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी की है। शनिवार को यह शाही मेहमान आगरा पहुंचा। यहां ताजमहल का दीदार किया। पर्यटन कारोबारियों में भारी उत्साह अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवार की इस यात्रा से जैसलमेर के पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों, होटल मालिकों और गाइडों में भारी उत्साह है। स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि टिफनी ट्रंप के इस दौरे से दुनिया भर में जैसलमेर के पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी और आने वाले दिनों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। स्वर्ण नगरी अपने पारंपरिक ‘पधारो म्हारे देस’ के अंदाज में कल इस खास मेहमान के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
Source link
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी जैसलमेर आएंगी:पति माइकल बोलस के साथ सोनार किला देखेंगी; ताजमहल और अक्षरधाम भी देखा