सुल्तानपुर में मौनी महाराज से अभद्रता, अनुष्ठान स्थगित:सीताकुंड धाम में हुआ विवाद, आरोपी पर गला दबाने के प्रयास का आरोप


सुल्तानपुर के सीताकुंड धाम स्थित मौनी बाबा के आश्रम में एक व्यक्ति द्वारा अभद्रता और कथित हमले का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अभय चैतन्य स्वामी मौनी महाराज ने अपना अनुष्ठान स्थगित कर दिया। आनंद चैतन्य ने आरोपी अजय पर मौनी महाराज पर जानलेवा हमला करने और गला दबाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान ने मौनी महाराज से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। हालांकि, मंगलवार सुबह आरोपी अजय फिर आश्रम पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर मौनी महाराज ने अपना अनुष्ठान स्थगित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अजय मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय पिछले कई सालों से सीताकुंड धाम में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और पूर्व में भी कई बार विवादों में शामिल रहा है। मौनी महाराज पर जानलेवा हमले की साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। मौनी महाराज अधिक मास के विशेष अनुष्ठान के लिए सीताकुंड धाम में प्रवास कर रहे थे। मौनी महाराज ने घटना का विवरण देते हुए बताया, “कल रात करीब 9 बजे कुछ उपद्रवी आश्रम पहुंचे और मेरे साथ अपमानजनक तरीके से अभद्रता की। उन्होंने मेरे गले तक हाथ लगाने का प्रयास किया, जिसका मैंने विरोध किया। आश्रम के लोगों ने बीच-बचाव कर मेरी जान बचाई।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अधिकारियों ने आकर आश्वासन दिया कि अब कोई व्यवधान नहीं होगा। आज सुबह जब मैं वट वृक्ष पर जप कर रहा था, तभी वह व्यक्ति गाड़ी से आया और चिल्ला-चिल्लाकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।” मौनी महाराज ने आरोप लगाया कि प्रशासन राजनीतिक दबाव में है और उन्हें कुछ राजनीतिक लोगों के नाम भी पता चले हैं, जिन्होंने उन्हें हटाने की बात कही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *