![]()
सुल्तानपुर के कोतवाली चांदा क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। यह घटना लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर बैतीकला गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान बभनपुर थाना चांदा निवासी तेजाऊ पत्नी दयाशंकर गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वही घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
सुल्तानपुर में तेज रफ्तार वाहन से बुजुर्ग की मौत:लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रोड क्रॉस करते समय हादसा, चालक फरार