सुल्तानपुर में घर से जेवरात लेकर युवती प्रेमी संग फरार:फोन पर बात करने से टोकने पर उठाया कदम, केस दर्ज


सुलतानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती लाखों रुपये के जेवर लेकर पड़ोस के युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों का आरोप है कि मोबाइल पर बात करने से टोकने पर युवती नाराज होकर घर से चली गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने शिकायत में बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 3 बजे उनकी बेटी पड़ोस के शेखर उर्फ डीके से मोबाइल पर बात कर रही थी। पिता ने उसे बात करने से रोका तो वह नाराज होकर घर से चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। 10 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे शेखर के पिता ने युवती के पिता को फोन कर बताया कि उनका बेटा उनकी बेटी को साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने घर में रखे सामान की जांच की तो शादी के लिए बनवाए गए सोने की चेन, अंगूठी, झाली और चांदी की पायल व पावजेब समेत लाखों रुपये के जेवर गायब मिले। पिता की तहरीर पर मोतिगरपुर पुलिस ने 12 अगस्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस युवक और युवती की तलाश में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *