सनेही की स्मृति में साहित्यिक समारोह:देशभर से आए प्रतिभागियों ने सनेही की कविताओं का किया सस्वर काव्य पाठ


कानपुर में साहित्य सिंधु संस्था के तत्वावधान में श्राद्ध पक्ष की परेवा को द्विवेदी युगीन हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण कवि स्व. गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ की स्मृति में साहित्यिक समारोह का आयोजन यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस में किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वानों ने सनेही और सनेही मंडल के साहित्यिक योगदान पर विचार रखे। अध्यक्षता उन्नाव की आचमन संस्था के अध्यक्ष राम सरस वर्मा ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नवगीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र रहे। मुख्य वक्ता डॉ. विनोद त्रिपाठी ने सनेही के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। सनेही के प्रपौत्र शैलेन्द्र मोहन सनेही ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। संस्था की अध्यक्षा उमा विश्वकर्मा ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. सुनीता अग्रवाल ने विषय प्रवर्तन किया। देशभर से आए प्रतिभागियों ने किया काव्य पाठ संजय कुमार, देवेन्द्र कश्यप, आकांक्षा द्विवेदी, रोहित कुमार, अमिता गुप्ता ‘नव्या’, एकता गुप्ता ‘शब्दिता’, डॉ. शोभा अवधेश सिंह, शुभदा बाजपेई, डॉ. अन्नपूर्णा बाजपेई, निधि विश्वकर्मा, अर्चना तिवारी, शिखा मिश्रा, ज्योति तिवारी ‘तूलिका’, संजीव मिश्र और डॉ. सुरेन्द्र गुप्त ‘सीकर’ सहित चयनित प्रतिभागियों ने सनेही की कविताओं का काव्य पाठ किया। सैन्धवी किशोर ने वाणी वंदना और प्रवीणा सिंह ने ‘सागर के उस पार’ गीत का सस्वर वाचन किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *