सीसीएसयू के अटल सभागार में हुआ वंदे मातरम कार्यक्रम:पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्यमंत्री असीम अरुण समेत कई प्रमुख लोग हुए शामिल


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में बुधवार को राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला समेत कई भाजपा नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर विचार रखे। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां भी हुईं। सभागार में मौजूद लोगों ने देशभक्ति के भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संघर्ष और राष्ट्रभावना से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर है। इसके 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्मरणोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रगीत के इतिहास और महत्व से परिचित कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *