सीतापुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे के बाद आरोपी चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी


सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 5 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम भुडकूड़ा निवासी 50 वर्षीय रामकुमार किसी काम से रेउसा आए हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ओवरटेक करते समय बाइक से गुजरते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही मृतक के बेटे मनोज ने बताया कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पहुंचने से पहले ही रामकुमार ने करीब 6 बजे दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *