सिद्धार्थनगर कोर्ट से लौट रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला:बेटे के सामने मौत, न्यायालय गेट पर जाम; चालक फरार


सिद्धार्थनगर में जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय गेट के सामने गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनका बेटा भी साथ था, जिसने अपनी आंखों के सामने पिता को ट्रक की चपेट में आते देखा। मोहाना थाना क्षेत्र के मधुबनी टोला रेहला गांव निवासी इनाउल्लाह (55) अपने पुत्र अलाउद्दीन के साथ मोटरसाइकिल से जिला मुख्यालय आए थे। वे एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में न्यायालय पहुंचे थे। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे न्यायालय का कार्य समाप्त होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। न्यायालय गेट के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही इनाउल्लाह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। मृतक के पुत्र अलाउद्दीन ने बताया कि वे मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे थे और उन्होंने इंडिकेटर भी दिया था। इसके बावजूद ट्रक चालक ने वाहन की गति कम नहीं की और सीधे उनके पिता के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। अलाउद्दीन ने आरोप लगाया कि यदि चालक सावधानी बरतता तो यह हादसा टाला जा सकता था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल का दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए। दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। न्यायालय परिसर और आसपास मौजूद अधिवक्ता, वादकारी तथा राहगीर भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के कारण न्यायालय गेट के सामने दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राष्ट्रीय और जिला मार्ग से गुजरने वाले वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया गया और यातायात को सुचारु कराया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इनाउल्लाह की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और मुकदमे की तारीख देखने जिला मुख्यालय आए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटने से पहले ही एक दर्दनाक हादसा उनकी जिंदगी छीन लेगा। बेटे के सामने पिता की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *