साधु पर दस से ज्यादा बार किया चाकू से हमला:लहूलुहान हालत में छोड़कर भागा हमलावर,परिजन बोले साजिश के तहत की हत्या


थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के चामुंडा कट के पास हुई साधु की हत्या के मामले में मंगलवार देर रात परिजन वृंदावन पहुंच गए। परिजनों का आरोप था कि साधु की हत्या साजिश के तहत की गई है। उन पर दस से ज्यादा बार चाकू से हमला किया गया। परिजनों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय दिलाने की बात कही है। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। 8 साल पहले बने साधु इटावा के बहादुरपुर गांव निवासी राघवदास उर्फ राजकुमार बटुर बचपन से ही भगवान की भक्ति में रहते थे। इसीलिए उन्होंने शादी नहीं की। 8 साल पहले उन्होंने गृहस्थ जीवन को छोड़कर साधु बनने का निर्णय लिया और संन्यास आश्रम में प्रवेश कर लिया। एक साल तक वह गांव में हो मंदिर पर रहे। लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा जिसके बाद वह 7 साल पहले वृंदावन आ गए और परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में रहने लगे। 4 भाइयों में थे सबसे बड़े थे राघव दास राघव दास उर्फ राजकुमार 4 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके 3 भाई गांव में खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। राघव दास की 4 बहन थीं जिनकी सभी की शादी हो चुकी है। भगवान की भक्ति में रहने वाले राघव दास के भाई ने बताया उनका घर पर बचपन से ही मन नहीं लगता था। वह सदैव भगवान राधा कृष्ण की भक्ति करते थे। यही बजह रही कि वह वृंदावन आ गए और यहां रहने लगे। दोपहर में भाई से की बात राघव दास की हत्या की सूचना मिलते ही परिजन मंगलवार देर रात वृंदावन पहुंच गए। थाना पर पहुंचे राघव दास के छोटे भाई भानु प्रताप ने बताया सोमवार दोपहर को करीब 2 बजे फोन आया। राघव दास ने बताया कि उनका किसी से झगड़ा हो गया है। लेकिन घर के काम लगने के कारण वह वृंदावन नहीं आ सके। मंगलवार की सुबह पुलिस का फोन आया कि उनकी हत्या हो गई है। जिसके बाद वह यहां आए हैं। भानु प्रताप ने बताया कि उनके गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति वृंदावन में ही रहता था और उससे झगड़ा भी हुआ था। बाबा राघव दास के परिजनों ने आशंका जताई इसके पीछे उसका भी हाथ हो सकता है। राघव दास के शरीर पर चोटों के थे निशान राघव दास की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। पूरा शरीर खून से लथपथ था। उनके शरीर पर दस से ज्यादा निशान थे। संभावना जताई जा रही है कि हत्यारे ने उन पर दस से ज्यादा बार चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद अब बुधवार को पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को लेकर एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह था मामला सोमवार की देर रात वृंदावन कोतवाली इलाके के चामुंडा कट के पास बनी एक कोठरी पर साधु का किसी अज्ञात व्यक्ति से झगड़ा हो गया। इसके बाद साधु पास में बैठे दो लोगों को बुलाने आया। जिसके बाद मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला अर्जुन और एक व्यक्ति बाबा के साथ मौके पर गए। जहां अज्ञात व्यक्ति ने चाकूबाजी शुरू कर दी। जिसमें बाबा और अर्जुन घायल हो गए। वहीं तीसरा व्यक्ति मौके से भाग गया। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने बाबा राघवदास को मृत घोषित कर दिया जबकि अर्जुन को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *