![]()
सहारनपुर में स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में शनिवार यानी आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा होगा। सीएम यहां पहुंचकर माता शाकंभरी देवी के दर्शन-पूजन करेंगे और क्षेत्र में चल रही करीब 75 करोड़ रुपए की विकास तथा पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। नागलमाफी में बनेगा अस्थायी हेलीपैड
सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए नागलमाफी गांव के पास अस्थायी हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है। नागलमाफी से भूरादेव तक सड़क के दोनों ओर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। सफाई कर्मचारियों को लगाकर पूरे मार्ग को व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि सीएम के आगमन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें। 75 करोड़ की परियोजनाओं पर होगी चर्चा
पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविशंकर ने बताया कि सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 75 करोड़ रुपए की लागत से कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें पर्यटन सुविधा केंद्र का लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि ओपन एयर थिएटर का निर्माण जारी है। मल्टी लेवल कार पार्किंग का करीब 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। टॉयलेट ब्लॉक और पब्लिक सोवेनियर शॉप का निर्माण पूरी तरह संपन्न हो गया है। इसके अलावा शाकंभरी देवी पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण का 85 प्रतिशत, शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स का 70 प्रतिशत, साइनेज स्थापना का 25 प्रतिशत तथा पदयात्रा मार्ग की प्रकाश व्यवस्था का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सेतु निगम की ओर से भूरादेव से सिद्धपीठ तक बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल और एप्रोच रोड का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। सीएम अपने दौरे के दौरान इन सभी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। नवरात्र मेले की तैयारियों का भी लेंगे जायजा
सीएम मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री यहीं से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड में है। 19 मार्च से 2 अप्रैल तक लगेगा शाकंभरी मेला
सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी में चैत्र नवरात्र के अवसर पर 19 मार्च से 2 अप्रैल तक मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पहले से सक्रिय है। डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक कर पार्किंग, पेयजल, बैरिकेडिंग, रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। सीएम का कार्यक्रम
Source link
सहारनपुर में सीएम योगी का दौरा आज:शाकंभरी देवी मंदिर में करेंगे दर्शन, 75 करोड़ की परियोजनाओं की लेंगे समीक्षा