![]()
सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में पुलिस पर अवैध हिरासत, थर्ड डिग्री टॉर्चर और पैसे वसूलने के आरोप लगे हैं।। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद घर से उठाकर पूरी रात थाने में रखा गया, बेरहमी से पीटा गया और छोड़ने के नाम पर 80 हजार रुपए वसूले गए। वहीं पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है और जांच जारी होने की बात कही है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति आरिफ निवासी हिन्दूवाला थाना मिर्जापुर में एक पुराने सड़क दुर्घटना मामले में नामजद हैं। इस मामले में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे पुलिस घर पहुंची और उसके पति को सोते हुए जबरन उठाकर ले गई। महिला का कहना है कि उसके पति को पूरी रात थाने में रखा गया और मारपीट की गई। आरोप है कि छोड़ने के लिए 80 हजार रुपए वसूले गए। घटना के बाद उसने पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दी है। परिजनों का दावा है कि युवक की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शरीर पर चोट के निशान पाए गए। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में नियमानुसार नोटिस देकर छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं लगते।
Source link
सहारनपुर में युवक को उठाकर टॉर्चर किया:पत्नी बोली-घर से जबरन उठाकर पूरी रात पीटा, मारपीट कर वसूले 80 हजार रुपए