ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:घटनास्थल पर रुकी रही पैसेंजर ट्रेन, पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश


कासगंज जिले की कोतवाली ढोलना क्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना पोल संख्या 250/19 और 250/20 के बीच हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों अशोक महाराणा और कृष्णकांत लोधी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ढोलना थाना प्रभारी जगदीश चंद्र और बिलराम चौकी प्रभारी अवधेश कुमार भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण कुछ देर के लिए एक पैसेंजर ट्रेन घटनास्थल पर रुकी रही, जिसे बाद में आगे रवाना कर दिया गया। मृतक युवक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। युवक ने लाल लोअर और गेरुआ रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर काले अक्षरों में अंग्रेजी का ‘M’ लिखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *