सहारनपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा:कोर्ट रोड पर देशभक्ति के साथ दिखा बुलडोजर का अनोखा अंदाज, ‘हर मन तिरंगा’ के नारों से गूंजा शहर


सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के साथ बुलडोजर का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कोर्ट रोड होते हुए हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंची। यात्रा के दौरान कोर्ट रोड पर बुलडोजर पर खड़े होकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश ने राहगीरों और यात्रा में शामिल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंजता रहा। कोर्ट रोड पर जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों ने ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ और ‘हर मन तिरंगा’ जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे लहराते हुए लोग देशभक्ति के रंग में नजर आए। जैसे ही यात्रा कोर्ट रोड पर पहुंची, बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्पवर्षा शुरू की गई। ऊपर से बरसते फूलों के बीच तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। ‘बुलडोजर नफरत का नहीं, प्रेम का प्रतीक’ पूर्व सांसद राघव लखन पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस को आन-बान-शान और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं का उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा को लेकर राघव लखन पाल ने कहा कि यह बुलडोजर नफरत का नहीं, बल्कि प्रेम का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, आपसी एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में उत्साह का माहौल बना रहा। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में आगे बढ़ते रहे। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस यात्रा में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति प्रेम का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया। बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा यात्रा का खास आकर्षण रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *