![]()
लखनऊ के सहकारिता भवन सभागार में बुधवार को सरदार पटेल स्वाभिमान महाकुंभ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पटेल समाज के लोग और युवा शामिल हुए। बैठक में समाज की एकजुटता, सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और आगामी महाकुंभ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जय करन वर्मा ने बताया कि अयोध्या और गोंडा में हुए कुर्मी महाकुंभों ने समाज की शक्ति का प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में, लखनऊ में पहली बार ‘सरदार पटेल स्वाभिमान महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता, अखंडता और किसानों के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। सरदार पटेल का बलिदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक जय करन वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि सरदार पटेल के विचारों, सिद्धांतों और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके योगदान को भुलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समाज अब उनके विचारों को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा था। उसी उत्साह के साथ, राजधानी में होने वाले इस आयोजन को प्रदेश और देश स्तर का कार्यक्रम बनाने की तैयारी है। वर्मा ने युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़कर महाकुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया। सभा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारे भी लगाए गए। स्वाभिमान महाकुंभ को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा बैठक में वक्ता अखिलेश पटेल ने कहा कि अयोध्या और गोंडा में हुए कार्यक्रमों ने समाज की ताकत को स्पष्ट रूप से दर्शाया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार पटेल स्वाभिमान महाकुंभ को भी व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। पटेल ने कहा कि यह आयोजन समाज के सम्मान, अधिकार और एकता के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
Source link
सरदार पटेल स्वाभिमान महाकुंभ पर लखनऊ में बैठक:आयोजन की तैयारियों और समाज की एकजुटता पर चर्चा