![]()
हरदोई में सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने क्लर्क पर घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया। शनिवार शाम 5 बजे पीड़िता की तहरीर पर शाहाबाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वेतन वृद्धि के मामले में लिपिक के संपर्क में आई थीं पीड़िता के अनुसार, उनका वेतन वृद्धि से जुड़ा मामला लंबे समय से लंबित था। इसी विभागीय काम के सिलसिले में वह BRC टोडरपुर में तैनात लिपिक अमित मिश्रा के संपर्क में आई थीं। आरोप है कि आरोपी ने कोर्ट से संबंधित दस्तावेज देखने के बहाने उनसे शाहाबाद स्थित घर का पता लिया था। घर में अकेली थीं, तभी पहुंचा आरोपी शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच वह अपने घर पर अकेली थीं। इसी दौरान अमित मिश्रा उनके आवास पर पहुंचा। आरोप है कि घर में अकेला पाकर आरोपी ने उनके साथ जबरदस्ती की, मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने घटना का विरोध करते हुए शोर मचाया। इससे आरोपी घबरा गया। आरोप है कि वहां से निकलते समय उसने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी से जान-माल का खतरा भी जताया है। BNS की धाराओं में FIR, जांच शुरू शाहाबाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अमित मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सरकारी बाबू ने महिला टीचर से किया रेप:वेतन वृद्धि मामले को लेकर किया था संपर्क; घर में घुसकर की गंदी हरकत