सपा विधायक के विवादित बयान पर पूर्व विधायक का पलटवार:मेरठ में भाजपा नेता सतबीर त्यागी बोले शाहिद मंजूर के दिमाग का स्क्रू ढीला वो मानसिक दिवालिया हैं


मेरठ की किठौर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के नेता और वर्तमान विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर राजनीति गर्माने लगी है। शाहिद मंजूर के बयान पर किठौर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सतबीर त्यागी ने पलटवार किया है। सतबीर त्यागी ने कहा कि शाहिद मंजूर देश के पीएम नरेंद्र मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए जो बातें कह रहे हैं।
जिस तरह के दूध, पानी के बयान दे रहे हैं वो निंदनीय हैं। इन बयानों से शाहिद मंजूर ने स्पष्ट कर दिया कि वो 2027 में किठौर विधानसभा सीट पर अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। वो जनता का फैसला समझ चुके हैं इसलिए अब ऐसे अनर्गल बयान देकर वो अपना दिमागी दिवालियापन दर्शा रहे हैं। सतबीर त्यागी ने सोमवार को अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहां दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने शाहिद मंजूर के बयान पर अपनी बात रखी। उनके दिमाग का स्क्रू ढीला है उन्होंने कहा कि हमें अब तक लगता था कि शाहिद मंजूर के दिमाग का कोई स्क्रू ढीला है लेकिन अब उन्होंने ये साबित कर दिया। जब वो 15 अगस्त देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को मंच से ये शिक्षा दे रहे हैं। जब हमें शहीदों को याद करना चाहिए तब वो देश के पीएम, यूपी के सीएम पर टिप्पणी कर रहे हैं। अपनी हार मान चुके हैं शाहिद मंजूर सतबीर त्यागी इसी किठौर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक हैं। वो भाजपा नेता हैं इस बार भी 2027 के चुनावों में वो टिकट की रेस में आगे चल रहे हैं। सतबीर त्यागी ने शाहिद मंजूर के जिसकी मां ने दूध पिलाया हो वो उनको हराकर दिखाए इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि शाहिद मंजूर ने जिस तरह 15 अगस्त के दिन बच्चों के सामने ये बातें कहीं वो निंदनीय हैं। उनकी घृणित मानसिकता को दर्शाता है। इससे साफ है कि शाहिद मंजूर अपनी हार इस बार किठौर सीट पर मान चुके हैं। गुंडे, माफिया योगीराज में खत्म हुए इसलिए तिलमिला रहे
सतबीर त्यागी ने आगे ये भी कहा कि शाहिद मंजूर ने गुंडे पाल रखे थे। कमेले चलवाते, लखनऊ में जो बिल्डिंग गिरी उसमें एक महिला की मौत हुई उसमें भी इन्हीं की संलिप्तता थी। लेकिन 2017 से योगीराज में यूपी में कमेले, गुंडे, हाजी गल्ला, बदमाश, नकली हथियार बनाने वाले सब खत्म हो गए हें। इन सबको शाहिद मंजूर पनाह दिए थे। अब वो सब नहीं रहे इसलिए शाहिद मंजूर परेशान हैं। यहां वहां अपनी खुन्नस ऐसे बेतुके बयान देकर निकाल रहे हैं। किठौर सीट पर चुनाव की कर रहे तैयारी
आगे कहा कि शाहिद मंजूर ने 2022 के चुनाव में मरे हुए लोगों के भी वोट बनवाए और वो वोट डलवाए तब वो किठौर सीट पर फर्जी जीत हासिल कर पाए। लेकिन हम जिंदों के वोट लेकर जीतते हैं। इस बार एसआईआर हो चुका है किठौर में सारी तस्वीर साफ है। किठौर सीट ही नहीं पूरे यूपी में योगी मोदी की आंधी चलेगी। भाजपा बहुमत से यूपी में सरकार बनाएगी किठौर सीट तो हम जीतेंगे। वहीं अपने टिकट पर सतबीर त्यागी ने कुछ नहीं कहा, बोले ये संगठन और केंद्र का विषय है जिसे चुनाव लड़ाना है ये पार्टी तय करेगी। हम किठौर की जनता की सेवा करते आ रहे हैं आगे भी करेंगे। पार्टी जिसे टिकट देगी हम उसे चुनाव लड़ाएंगे।
शाहिद मंजूर ने मंच से दिया था ये बयान
शाहिद मंजूर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राधना गांव स्थित राम मनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
यूपी के मेरठ में सपा विधायक शाहिद मंजूर मंच ने खुले मंच से अपने विपक्षियों को चुनौती दे दी। उन्‍होंने कहा- जितने दूध के माफिया हैं, जितने जमीन के माफिया हैं, वे सब मिलकर आएं। अगर उनकी मां ने दूध पिलाया है तो वे उनको हराकर दिखाएं। शाहिद मंजूर किठोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। सपा विधायक ने कहा कि यह बात उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के भरोसे के दम पर कही है और उन्हें विश्वास है कि जनता का भरोसा नहीं टूटेगा। सपा विधायक ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भी वे उनके सामने थे और उससे पहले भी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, इसलिए अब भी पूरी ताकत लगाकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *