बाणसागर का पानी सिरसी नहर तक पहुंचाना प्राथमिकता:मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल ने किया निरीक्षण, वन विभाग का अवरोध हटेगा


मिर्जापुर में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में बाणसागर परियोजना और सिरसी डैम से निकली नहर प्रणाली का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बाणसागर का पानी सिरसी नहर प्रणाली तक पहुंचाने की संभावनाओं और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। 20 साल से अटका है नहर का काम निरीक्षण के दौरान सिरसी बांध प्रखंड के अभियंताओं ने नहर प्रणाली से जुड़ी समस्याओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। अधिकारियों ने बताया कि सिरसी नहर प्रणाली की एक नहर का निर्माण कार्य पिछले करीब 20 वर्षों से वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं के कारण प्रभावित है। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के साथ चर्चा की और संबंधित औपचारिकताएं जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग से जुड़ी बाधाओं को दूर कर नहर का काम जल्द आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। किसानों के हित सर्वोपरि: अनुप्रिया पटेल अनुप्रिया पटेल ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। बाणसागर का पानी समयबद्ध तरीके से सिरसी नहर प्रणाली तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वय से परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर कराया जाएगा, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने और आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान रमाशंकर सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, लाल बहादुर सिंह पटेल, दुर्गेश पटेल, हरिशंकर सिंह पटेल, दिलीप पटेल, उदय पटेल, संतोष विश्वकर्मा, हर्षित पटेल, अखिलेश बिंद, गौरव पटेल, मनीष पटेल और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रमाशंकर सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *