![]()
लखनऊ में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के पास लगी होर्डिंग्स ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इन होर्डिंग्स में ‘एक पथ, एक मंच, बजरंगबली अखिलेश के संग’ का संदेश दिया गया है। सपा कार्यकर्ता प्रदीप सोनकर की ओर से अखिलेश यादव के आवास के पास से लेकर सपा कार्यालय तक ये होर्डिंग्स लगाई गई हैं। होर्डिंग्स में अखिलेश यादव के साथ भगवान बजरंगबली की तस्वीर और चुनावी संदेश नजर आ रहा है। 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत इसे सपा के राजनीतिक नैरेटिव में एक नए संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। खास तौर पर धार्मिक प्रतीक के साथ अखिलेश यादव को जोड़कर लगाए गए इस संदेश ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। 2027 की तैयारी में सियासी संदेश उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव के समर्थन में लगाई गई इन होर्डिंग्स को चुनावी माहौल बनाने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। ‘एक पथ, एक मंच’ के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देने की कोशिश भी मानी जा रही है।
Source link
सपा दफ्तर तक लगी अखिलेश के संग बजरंगबली की होर्डिंग:‘एक पथ, एक मंच, बजरंगबली अखिलेश के संग’ संदेश के साथ लगाई गईं होर्डिंग्स