सपा का कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान:मुंबई में अखिलेश बोले- भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं, गैंग; मायावती को पीएम बनाना चाहते थे


मुंबई पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- बसपा से दुबारा गठबंधन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए किए थे। सपा प्रमुख ने बीजेपी को गैंग करार दिया तो चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कहा- भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि गैंग की तरह काम कर रही है। साथ ही चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत का दावा किया। पढ़िए अखिलेश यादव की प्रमुख बातें… 1- बीजेपी राजनैतिक दल नहीं बल्कि गैंग विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुम्बई पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक गैंग की तरह काम कर रही है। माघ मेला में शंकराचार्य को स्नान नहीं देने का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के अपमान पर भाजपा के नेताओं के बयान आपस में विरोधाभासी हैं। उनके दो डिप्टी सीएम ने कहा था कि जब भी मुलाकात होगी तो माफी मांगेंगे, लेकिन उनके ‘गैंग लीडर’ ने कह दिया कि जो भी उनसे मिलेगा उसे कैबिनेट से निकाल दिया जाएगा। 2- चुनाव आयोग, भाजपा का आयोग बनकर चुनाव न कराए सपा प्रमुख ने भारत निर्वाचन आयोग से अपील की कि वह निष्पक्ष चुनाव कराए। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग भाजपा का आयोग बनकर चुनाव न कराए। अपनी क्रेडिबिलिटी साबित करते हुए चुनाव कराए कि आयोग बिल्कुल निष्पक्ष है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान ऐसा लगा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा था। 3- बंगाल में भाजपा सम्मानजनक हार चाहती पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वहां टक्कर नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। बंगाल में भाजपा केवल “सम्मानजनक हार” चाहती है। 4- कांशीराम को याद किया, बोले- मायावती को पीएम बनवाने के लिए गठबंधन सपा प्रमुख ने बहुजन आंदोलन के नेता कांशी को याद करते हुए कहा कि वे बाबा साहेब के रास्ते पर चलने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब यूपी में नेता जी ने कांशीराम के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और बसपा को ताकत देने का काम किया था। अखिलेश ने कहा कि दूसरी बार गठबंधन इसलिए किया गया था ताकि मायावती प्रधानमंत्री बन सकें। 5- कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने का ऐलान सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उनकी पुरानी सहयोगी है और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर असम में सीट नहीं भी मिलेगी, तब भी समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी। 6- बांग्लादेशियों को लेकर सवाल, पूछा- बांग्लादेश क्यों नहीं भेजा अखिलेश यादव ने आगरा से पकड़े गए कथित बांग्लादेशियों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर वे बांग्लादेशी थे तो उन्हें कोलकाता छोड़ने के बजाय सीधे बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए था। 7- वीआईपी विमानों की सुरक्षा पर भी जताई चिंता अजित पवार के विमान हादसे में मौत के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण लोग प्राइवेट एयरक्राफ्ट से उड़ान भरते हैं, इसलिए वीआईपी विमानों की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर शक होना स्वाभाविक है और इसकी जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। ——— ये खबर भी पढ़ें… योगी का आदेश- जाति पर अमर्यादित कमेंट न करें:दरोगा भर्ती परीक्षा में कलावा नहीं काटा जाएगा; अवसरवादी के विकल्प ‘पंडित’ पर बवाल उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी के विकल्प में ‘पंडित’ ऑप्शन दिए जाने पर विवाद हो गया है। सीएम योगी ने सभी भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- जाति, धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी न की जाए। यह कतई बर्दाश्त नहीं है। बार-बार ऐसी गलती करने वालों को प्रतिबंधित किया जाए। वहीं, डिप्टी सीएम ने कहा कि इस पर कार्रवाई होगी। पढ़िए पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *