![]()
कानपुर की खराब सड़कों और गड्ढों को लेकर नगर निगम ने पैचवर्क का काम तेज कर दिया है। शुक्रवार शाम नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण कर सड़क सुधार कार्यों की स्थिति देखी। इस दौरान कई जगहों पर सड़क पर बड़े गड्ढे मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कंपनी बाग चौराहे से चुन्नीगंज जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। यहां पैचवर्क का काम चलता मिला। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराया जाए। इसके बाद उन्होंने चाचा नेहरू अस्पताल के पास कोपरगंज मार्ग का निरीक्षण किया। यहां जगह-जगह गड्ढे मिलने पर नगर आयुक्त ने सड़क पर रोलर चलाकर मोटरेबल कराने के निर्देश दिए। साथ ही पैचवर्क का काम भी कराने को कहा। नई सड़क पर गड्ढे देखकर नाराज हुए नगर आयुक्त नगर आयुक्त ने जोन-1 की नई सड़क का भी निरीक्षण किया। यहां सड़क की हालत खराब और कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे मिले। ऐसी खराब स्थिति देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और यहां पर भी रोलर चलवाकर सड़क को मोटरेबल कराने को कहा। साथ ही जरूरत के हिसाब से पैचवर्क कराने को भी कहा गया। वीआईपी विजिट को लेकर अधिकारियों को अलर्ट नगर आयुक्त ने अधिकारियों को अपने-अपने जोन में सड़कों और गड्ढों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। जहां भी सड़क खराब मिले, वहां तत्काल सुधार कार्य कराने को कहा। उन्होंने कहा कि पैचवर्क और मार्ग सुधारीकरण के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीआईपी विजिट के मद्देनजर भी सड़कों की स्थिति दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जोन-4 की जोनल अभियंता मीनाक्षी, क्षेत्रीय नगर स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर और जोन-1 के जोनल अभियंता आलोक श्रीवास्तव समेत संबंधित टीम मौके पर मौजूद रही।
Source link
सड़कों का हुआ बुरा हाल तो जागा नगर निगम:नगर आयुक्त ने गड्ढे देखकर जताई नराजगी, पैचवर्क के दिए आदेश