सट्टा बुकी भाजपा किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष दिल्ली से गिरफ्तार:झांसी में 100 करोड़ का सट्टा नेटवर्क खुलने पर फरार हो गया था आशीष उपाध्याय


झांसी में ऑनलाइन सट्टा के करीब 100 करोड़ रुपए के बड़े मामले में झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष और सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वह फरारी के दौरान दिल्ली में अपने एक परिचित के यहां छिपा हुआ था। पुलिस को सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद टीम तुरंत दिल्ली पहुंची और उसे दबोच लिया। देर रात उसे झांसी लाया गया, जहां फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले नवाबाद थाने की पुलिस ने बुधवार को सट्टा गिरोह का खुलासा करते हुए शुभम उपाध्याय, विजय बाधवा और नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने आशीष उपाध्याय समेत कई अन्य लोगों के नाम उजागर किए थे। जिसके बाद पुलिस ने सरगर्मी से इनकी तलाश शुरू कर दी थी। पार्षद पति भी खिला रहे थे सट्टा
जांच में सामने आए अन्य वांछितों में पार्षद पति पप्पू, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू और रोशन मुंशी शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने पुलिस की कई टीमें गठित की हैं।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। सदर विधानसभा से कर रहा था दावेदारी
धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले आशीष उपाध्याय ने खुद को झांसी में भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े नेता के रूप में स्थापित कर लिया था। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में वह भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रहा था।
सट्टा सिंडिकेट का खुलासा होने से पहले आशीष उपाध्याय ने अपने कुछ करीबियों पर उसके खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी लगाया था। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे आशीष उपाध्याय का सोशल मीडिया अकाउंट पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ तस्वीरों से भरा पड़ा है। देश के गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इन तस्वीरों के चलते बड़ी संख्या में युवा भी उससे जुड़ते रहे। फेसबुक पर उसके 35 हजार से अधिक फॉलोअर बताए जा रहे हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर करीब 16 हजार यूजर उसे फॉलो करते हैं। अभी आठ आरोपी फरार
बीते दिनों एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तीन सट्टा बुकी को गिरफ्तार करते हुए नौ अन्य आरोपियों को भी इस नेटवर्क का हिस्सा बताया था। इसमें पप्पू और शौरभ राय नगर निगम पार्षद के पति हैं, जो इस पूरे नेटवर्क के संचालन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग अपने रसूख के दम पर कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ बैठकों में भी शामिल होते थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *