सचेंडी में खराब ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, मामा-भांजे की मौत:रनियां फैक्ट्री से काम कर लौट रहे थे, 8 दिन पहले नौकरी करने आया था मामा


महाराजपुर में हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुसी स्कर्पियो में भाई–बहन समेत तीन लोगों को मौत को अभी को अभी तीन ही दिन बीते थे, कि बुधवार शाम करीब 7 बजे सचेंडी में हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रैक्टर ट्राली में बाइक भिड़ने से मामा–भांजे की मौत हो गई। दोनों सचेंडी स्थित फैक्ट्री से रनियां जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया है। 10 साल से रनियां में किराए का कमरा लेकर रह रहा था फतेहपुर निवासी मजदूर राकेश सोनी ने बताया कि उनका 23 वर्षीय इकलौता बेटा कृष्ण कुमार 10 साल से रनियां में किराए में कमरा लेकर रह रहे थे। परिवार में पत्नी सुमन, बहू निशा, 2 साल का पौत्र कुंज व बेटी सुनीता है, जो गांव में ही रहते हैं। राकेश के मुताबिक कृष्ण कुमार पहले एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। इसके बाद 7 माह से वह सचेंडी स्थित फैक्ट्री में काम करने लगा था। 8 दिन पहले कृष्ण कुमार ने मूलरूप से हमीरपुर के बक्छा, भभई निवासी अपने मामा सुनील (21) की नौकरी फैक्ट्री में लगवायी थी। जिसके बाद वह दोनों रनियां में एक ही कमरे में रहकर नौकरी करते थे। सुनील के परिवार में मां शिव कुमारी, बड़ा भाई अनिल, रवि और बहनें सीता, प्रियंका व प्रांशी हैं। बुधवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों फैक्ट्री से लौट रहे थे। वह सचेंडी हाईवे पर पहुंचे ही थे, तभी हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रैक्टर ट्राली में उनकी तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची सचेंडी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दी, जहां देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर का पहिया पंक्चर होने के कारण वह हाईवे किनारे खड़ा था, घटना के समय ड्राइवर पंचर बनवाने के लिए गया था। बाइक सवार मामा–भांजे ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिस कारण वह गंभीर रूप से चुटहिल हो गए थे। शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया गया है, परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *