सगाई समारोह में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या:मथुरा में पत्नी से अवैध संबंध के शक में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार


मथुरा में शनिवार शाम पांच बजे सगाई समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने गोवर्धन रोड स्थित रोजी गार्डन में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक, थाना नौहझील क्षेत्र के गांव पारसोली का एक परिवार गोवर्धन रोड स्थित रोजी गार्डन में सगाई समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान परिवार के सदस्य गजेंद्र और पवन चौधरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तस्वीरें देखिए… लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली विवाद बढ़ने पर पवन चौधरी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गजेंद्र पर गोली चला दी। गोली लगते ही गजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी पवन चौधरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली। पत्नी से अवैध संबंध होने का था शक रिफाइनरी क्षेत्राधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपने चचेरे भाई गजेंद्र के अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी शक के चलते उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। समारोह स्थल पर एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *