![]()
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2026 की पॉलीटेक्निक (कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा तिथि बढ़ाए जाने की मांग को देखते हुए छात्रहित में आवेदन की अंतिम तिथि को पहले 17 मई 2026 तक विस्तारित किया गया था। अब पुनः प्राप्त अनुरोधों एवं अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिषद द्वारा छात्रहित में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ाते हुए 18 मई से 20 मई तक अंतिम अवसर के रूप में विस्तारित किया गया है। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण किया जा सकता है। जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in या दूरभाष 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं। पोर्टल पर ई-मेल व मोबाइल नंबर जरूरी अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम् (कक्षा-9-10), दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को छात्रवृत्ति पोर्टल पर आनलाइन छात्रवृत्ति नोडल NOI एवं प्रधानाचार्य HOI का ई-मेल और मोबाइल नंबर अंकित किया जाना अनिवार्य है, जिसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपने शिक्षण संस्था के नोडल NOI एवं प्रधानाचार्य HOI का ई-मेल और मोबाइल नंबर अंकित कराना तय करें। इसमें किसी भी असुविधा के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर समस्या का निस्तारण कराया जा सकता है।
Source link
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी:पालिटेक्निक के लिए अभ्यर्थियों को 20 मई तक का मौका, 17 मई तक का था समय