संभल में भाई ने बहन को गोली मारी:मौसेरे भाई से बात करने पर हत्या की, आरोपी फरार; मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई


संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सेंजना गांव में एक युवक ने अपनी 20 वर्षीय बहन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवती अपने मौसेरे भाई से फोन पर बातचीत करती थी, जिसका उसका भाई विरोध करता था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान मुस्कान पुत्री स्वर्गीय सफी मोहम्मद के रूप में हुई है। वह अपनी मां परवीन के साथ गांव में रहती थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसकी मां खेत में काम करने चली गई थीं। जब वह करीब 11 बजे घर लौटीं तो मुस्कान को खून से लथपथ पड़ा पाया, जबकि उनका बेटा सनी मोहम्मद घर पर नहीं था। सिर में सटाकर मारी गोली पुलिस के अनुसार, मुस्कान तहसील गुन्नौर के रजपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले अपने मौसेरे भाई से फोन पर बातचीत करती थी। उसका भाई सनी मोहम्मद इस बात से नाराज रहता था और उसे ऐसा करने से रोकता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच सनी ने मुस्कान के सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली सिर को चीरते हुए आर-पार निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के करीब सात घंटे बाद शाम चार बजे ग्राम प्रधान अख्तर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की मां परवीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सनी मोहम्मद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मां ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने ही बेटी को गोली मारी है, हालांकि हत्या के पीछे की सटीक वजह की उन्हें जानकारी नहीं है। पंजाब से तीन महीने पहले लौटा था आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी सनी मोहम्मद पंजाब में रहकर मजदूरी करता था और करीब तीन महीने पहले ही गांव लौटा था। मृतका के अन्य दो भाई दिल्ली और पुणे में काम करते हैं। शाम करीब 5:30 बजे एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की जानकारी ली। प्रेम-प्रसंग के एंगल पर भी जांच गांव में युवती और उसके मौसेरे भाई के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस ने केवल दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने की पुष्टि की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मां और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *