लखनऊ के पत्रकारपुरम में गणेशोत्सव पर झांकी सजी:हनुमान और भालू का रूप बनाकर कलाकारों ने किया डांस


लखनऊ के पत्रकारपुरम में गणेशोत्सव के दौरान एक झांकी सजी। यह प्रस्तुति पत्रकारपुरम समिति की ओर से शुक्रवार को की गई। इसे शाहजहांपुर के दीपक महाकाल एंड ग्रुप ने पेश किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांकी देखने पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए। झांकी में हनुमान जी और भालू के रूप में कलाकारों ने डांस किया। उनके प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। कलाकारों ने कई भक्ति गीत और भजन भी गाए। इनमें गणपति बप्पा मोरया, देवा श्री गणेशा, सुखकर्ता दुखहर्ता, गजाननं भूतगणादि सेवितम् और जय गणेश देवा जैसे भजन शामिल थे। इन भजनों से पूरा पंडाल भक्ति से भर गया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। समिति के संरक्षक आरपी दुबे ने बताया कि गणेशोत्सव में भक्तों के लिए रोज अलग-अलग तरह से प्रसाद बांटा जा रहा है। उत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इनका मकसद लोगों को भगवान गणेश की भक्ति से जोड़ना है। साथ ही बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना भी है। इस कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *