संभल में आज रात 12 बजे से लागू होगा रूट-डायवर्जन:कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों पर रहेगी रोक, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी


संभल पुलिस-प्रशासन ने सावन माह और कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। डायवर्जन आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इसके तहत, तहसील चंदौसी के गंगा एक्सप्रेस-वे के लहरावन इंटरचेंज से भारी वाहनों का उतरना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन चंदौसी और राजघाट बबराला की ओर नहीं जा सकेंगे। जनपद में कुल चार स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है, जबकि पांच अन्य स्थानों पर उन्हें रोका जाएगा। यह व्यवस्था गुरु पूर्णिमा पर्व के मद्देनजर की गई है, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु गंगा घाटों पर पहुंचेंगे। सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है और 03 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजघाट, बबराला, अनूपशहर, ब्रजघाट, हरिद्वार और गंगोत्री जैसे स्थानों से जल भरकर अपने-अपने शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र की सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। पूरे जनपद में 4000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है और गंगा में बैरिकेडिंग की गई है। बाइक, कार और अन्य छोटे निजी वाहनों का संचालन जारी रहेगा। हालांकि, यदि कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती है, तो प्रशासन छोटे वाहनों के रूट डायवर्जन पर भी निर्णय ले सकता है। रूट डायवर्जन प्लान के सभी प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर साइन बोर्ड लगा दिए हैं, ताकि इन रूटों से गुजरने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि कांवड़ यात्रा और सावन माह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक शनिवार की सुबह से लेकर सोमवार की शाम तक निर्धारित कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। डीएम अंकित खंडेलवाल ने जानकारी दी कि बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं और गोताखोरों को तैनात किया गया है। इन कांवड़ मार्गों पर वाहन नहीं चलेंगे….

1. चंदौसी से राजघाट-बबराला मार्ग।

2. जोया से संभल बहजोई मार्ग।

3. चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग। इन रास्तों पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे….

1. चंदौसी, बनियाठेर से बहजोई-पाठकपुर, धनारी, कैल, नूरपुर तिराहा और राजघाट तक किसी भी भारी वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

2. जोया मार्ग से संभल-बहजोई पर मनोटा पुल से बहजोई तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतयाः प्रतिबंधित रहेगा।

3. चौधरी सराय संभल से सैदनगली-गजरौला मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतयाः प्रतिबंधित रहेगा।

4. नेहरु चौक थाना गुन्नौर की ओर से इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यावसायिक वाहन वनवे मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे। कांवड़ियों की संख्या के दृष्टिगत ही संचालन होगा। भारी वाहन इन स्थानों पर रोके जाएंगे….

1. राधा गोविंद इन्स्टीट्यूट के पास होल्डिंग एरिया संभल तिराहा चंदौसी डायवर्जन ।

2. गंगा एक्सप्रेस-वे ग्राउंड में होल्डिंग एरिया निकट खिरनी तिराहा।

3. रजपुरा शुगर मिल में होल्डिंग एरिया नूरपुर तिराहा।

4. कृषि उत्पादन मंडी, बबराला में होल्डिंग एरिया।

5. बड़ा ग्राउंड बहजोई निकट संभल तिराहा बहजोई होल्डिंग एरिया। डायवर्जन प्वाइंट….
नेहरू चौक गुन्नौर, नूरपुर तिराहा गुन्नौर, इंद्राचौक बबराला, केसरपुर तिराहा रजपुरा, गवां संभल रेहरा तिराहा रजपुरा, इस्लामनगर बौराहा बहजोई, संभल तिराहा बहजोई, बेहटा जयसिंह चौराहा बहजोई, चौधरी सराय चौराहा संभल, चंदौसी चौराहा संभल, वाजिदपुरम बाईपास संभल, भोलेश्वर चौकी संभल, खग्गूपुरा बाईपास संभल, सिरसी बिलारी तिराहा हजरतनगर गढ़ी, नया बाईपास, सिम्स कॉलेज, चंदौसी, संभल तिराहा चंदौसी, गांधीमूर्ति तिराहा बिलारी (बनियाठेर डायवर्जन), खिरनी कट-गंगा एक्सप्रेस-वे रहेगा

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *