![]()
संभल के 6 साल के बच्चे की झाड़-फूंक में जान चली गई। बच्चे की गर्दन में गांठ थी। परिजन उसे इलाज के लिए उत्तराखंड के शिवलालपुर धाम लेकर गए थे। आरोप है धाम के पीठाधीश्वर ने बच्चे के इलाज के नाम पर उसे जहरीला इंजेक्शन दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। विरोध करने पर उन्हें बंधक बनाया लिया गया। सूचना पर गांव वालें पहुंचे और परिजनों को छुड़ाया। पीठाधीश्वर समेत दो साधुओं को पकड़कर ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मंगलवार शाम 6 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला… थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बैरनी निवासी शुगर सिंह के बेटे अर्पित कुमार (6) मां-बाप का इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन है। गांव जारई के एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। अर्पित की गर्दन में गांठ थी। दादी वीराबाती ने बताया- पोते गांठ की वजह से काफी परेशान रहता था। इलाज के लिए उसे उत्तराखंड के काशीपुर स्थित शिवलालपुर धाम ले गई थीं। मंगलवार सुबह 5 बजे बच्चे को इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद उसे उल्टी होने लगी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। दादी ने बताया- शिवलालपुर धाम के पीठाधीश्वर महंत हनुमान नाथ महाराज ने यह सब किया है। दादी वीराबाती का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद उन्हें और बच्चे के फूफा को आश्रम में बंधक बना लिया गया। सूचना मिलने पर गांव के ग्रामीण काशीपुर पहुंचे और 3 साधुओं को पकड़कर अपने गांव ले आए। हालांकि, एक साधु मुरादाबाद के पास भागने में सफल रहा। बच्चे की मौत की सूचना पर संभल पुलिस मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंची। शाम 4 बजे सीओ विवेक जावला भी घटनास्थल पर पहुंचे। शाम 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी, तब परिजनों ने बच्चे को हिचकी आने का दावा किया। पुलिस ने बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत मंगलवार सुबह 10 बजे काशीपुर में ही हो गई थी, लेकिन शव को मंगलवार शाम 6 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हिरासत में लेकर दोनों साधुओं से पूछताछ कर रही है। सीओ चंदौसी विवेक जावला ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर काशीपुर पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना बता दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई काशीपुर पुलिस की ओर से की जाएगी। ———————– ये खबर भी पढ़ें… ‘मेरा बच्चा कहां है, उसे ले आओ’, नोएडा में 6 साल का बेटा खोने वाली मां का दर्द “मेरा बच्चा कहां है.. कोई मेरे बच्चे को ला दो..” 3 दिन से बस यही रट लगा रही है वो मां, जिसके 6 साल के बेटे आव्यान की नोएडा में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर
Source link
संभल के बच्चे की झाड़-फूंक में मौत:उत्तरखंड के महंत ने जहरीला इंजेक्शन दिया, परिवार वालों को बंधक बनाया