संभल केमिस्ट एसोसिएशन के नए कोषाध्यक्ष बने शाहनवाज आलम:पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से किया गया मनोनीत


संभल में केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में नूरियो सराय निवासी मोहम्मद शाहनवाज आलम को संगठन का नया कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन करते हुए स्वागत किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राहिल भारतीय ने मोहम्मद शाहनवाज आलम के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन अनिल कुमार अग्रवाल ने किया। इसके बाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने मो. शाहनवाज आलम को संगठन का कोषाध्यक्ष घोषित किया। घोषणा होते ही बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अतुल त्यागी, श्यामशरण शर्मा, प्रियरत्न आर्य और अभिजीत पॉल सहित कई सदस्यों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि शाहनवाज आलम लंबे समय से व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, और उनके संगठन से जुड़ने से एसोसिएशन को मजबूती मिलेगी। बैठक के बाद शुभचिंतकों और व्यापारियों का उनके नूरियो सराय स्थित आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अजय कुमार शर्मा, दुर्वेश सैनी, सुबोध पाल, मो. नसीम, सत्यवीर सिंह और नीरज सैनी सहित अन्य लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने केमिस्ट एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बैठक का समापन आपसी सहयोग और संगठन की एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *