![]()
संतकबीरनगर में एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन में तैनात एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बहाली और वेतन भुगतान के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। बुधवार को विकास भवन में तैनात बाबू राजन कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई बस्ती से आई टीम ने प्रभारी उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में की। गिरफ्तारी बुधवार को विकास भवन स्थित सीपीआरओ कार्यालय में की गई। डीपीआरओ कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात शिकायतकर्ता सफाईकर्मी सुधीर सिंह ने जैसे ही आरोपी को 10 हजार रुपए दिए, टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। आरोपी राजन कुमार डीपीआरओ कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात था। मामले के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कोहना निवासी सुधीर सिंह पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी हैं और पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेंवईपार में तैनात थे। मार्च 2025 में फैजाबाद में जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जेल से छूटने के बाद विभाग ने जून में उन्हें अंतरिम रूप से बहाल कर दिया।
वेतन भुगतान के लिए 30 हजार की मांग पीड़ित का आरोप है कि पूर्ण बहाली, एरियर और बकाया वेतन भुगतान के लिए आरोपी बाबू 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। लगातार परेशान होकर उन्होंने 13 तारीख को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। जिसके बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी राजन कुमार को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
Source link
संतकबीरनगर में 10 हजार रुपए रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार:सफाईकर्मी से पूर्ण बहाली और वेतन के लिए 30 हजार की मांग