![]()
संतकबीरनगर जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष चेकिंग और सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के नेतृत्व में मेंहदावल बाईपास और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पण्डेय और थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के साथ मिलकर मेहदावल बाईपास और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गहन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई, साथ ही यात्रियों और उनके सामान की भी चेकिंग की गई। अभियान के दौरान, आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता से काम करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संतकबीरनगर पुलिस स्वतंत्रता दिवस को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
Source link
संतकबीरनगर में स्वतंत्रता दिवस से पहले विशेष चेकिंग अभियान:संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यात्रियों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा